मंझनपुर: रसूलपुर काजी गांव में आम तोड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने बालक को जमकर पीटा, पुलिस से शिकायत
कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर काजी गांव का रहने वाला रामू गांव में ही आम की बाग की रखवाली कर रहा था। जहां पर गांव के ही दबंग आम तोड़ रहे थे जब इसका बालक ने विरोध किया तो दबंगों में एकराय होकर उसे जमजर पीट दिया। वहीं लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। वहीं इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।