मंझनपुर: कौशाम्बी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज जीते, बीजेपी प्रत्याशी को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया
कौशाम्बी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज 103944 वोटों से जीत गए हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी विनोद सोनकर हार गए हैं। देश में सबसे कम उम्र के सांसद पुष्पेंद्र सरोज बने हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं पुष्पेंद्र सरोज। बता दें कि सपा, भाजपा, बसपा समेत कौशाम्बी लोकसभा सीट से 10 प्रत्याशी मैदान में उतरे हुए थे।