मंझनपुर: कौशाम्बी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी को जीत की तरफ बढ़ता देख कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर में मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई
कौशाम्बी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज को अब तक कुल 421117 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर को कुल 329588 वोट मिले हैं। इस दौरान सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज 91529 वोटो से आगे चल रहे हैं। लगातार सपा प्रत्याशी को जीत की तरफ आगे बढ़ता देख मंझनपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी है।