मंझनपुर: बैशकांटी गांव में मायके में बच्चों के साथ रह रही विधवा महिला की घर के पीछे पानी भरे गड्ढे में मिली लाश
करारी कोतवाली क्षेत्र के बैशकांटी गांव की रहने वाली संगीता देवी के पति की मौत सात वर्ष पूर्व हो चुकी है। विधवा महिला मायके में बच्चों के साथ रहती थी मंगलवार को संगीता देवी का शव उसके घर के पीछे पानी से भरे गड्ढे में पड़ा मिला। संगीता के तीन लड़के व एक लडकी है। संगीता की शादी सात वर्ष पूर्व कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।