मंझनपुर: कौशांबी सांसदी जीतने के बाद पुष्पेंद्र सरोज ने ओसा में जनता को किया धन्यवाद कहां उठाऊंगा संसद में लोगों की आवाज
लोकसभा मतदान की मतगणना मंगलवार को ओसा स्थित मंडी में शुरू हो गई थी।बैलेट पेपर के बाद इवीएम की गिनती की गई है जिसमें समाजवादी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने एक लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल कर ली है।भाजपा के विनोद सोनकर बहुत पीछे रह गए है।पत्रकारों से पुष्पेंद्र सरोज ने बातचीत में जनता को धन्यवाद दिया और कहा लोगों की आवाज अब संसद में उठाऊंगा।