मंझनपुर: तरी फरीदपुर में नहाने गया युवक तालाब में डूबा, साथियों ने किसी तरह निकाला बाहर
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरन का पुरवा का रहने वाला युवक दोस्तों के साथ तरी फरीदपुर नहाने गया हुआ था। जहां पर नहाते वक्त वह गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। उसे किसी तरह बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है।