जमुई: आपूर्ति श्रृंखला की सुदृढ़ता को लेकर DM ने विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Jamui, Jamui | Apr 2, 2026 जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति श्रृंखला को निर्बाध बनाए रखने तथा वर्तमान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच निगरानी तंत्र को और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से DM नवीन द्वारा गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान आपूर्ति सेवाओं के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय, नोडल एवं सहायक नोडल पदाधिकारी शामिल हुए।