बौंसी: प्रखंड क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों पर हिंदी-उर्दू की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई
Bausi, Banka | Feb 17, 2025 बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में पहले दिन शांतिपूर्ण माहौल में प्रखंड क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में हिंदी एवं उर्दू की परीक्षा संपन्न हुई। सोमवार शाम करीब 5:00 बजे तीनों परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक ने बताया कि 2694 परीक्षार्थियों में से 2643 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया, जबकि 51 परीक्षा थी अनुपस्थित रहे।