बौंसी: बौसी नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने दिया समर्थन
Bausi, Banka | Feb 16, 2025 अपने लंबित मांगों के समर्थन में कई दिनों से बौसी नगर पंचायत के सफाईकर्मियों की जारी हड़ताल का राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने समर्थन किया है। रविवार की दोपहर करीब दो बजे बांका जिला इंटक कार्यालय में हड़ताली सफाईकर्मियों ने जिलाध्यक्ष विनय कुमार कापरी से मुलाकात कर अपनी बातें रखी। चर्चा के उपरांत इंटक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में एक 15 सदस्यीय टीम का गठन किया