बौंसी: उत्पाद विभाग चेक पोस्ट से पुलिस ने शराबी को गिरफ्तार किया, न्यायालय में भेजा जुर्माना के लिए
Bausi, Banka | Feb 15, 2025 पंजवारा थाना पुलिस ने उत्पाद विभाग चेक पोस्ट से एक शराबी को गिरफ्तार कर शनिवार को करीब 3 बजे न्यायालय भेज दिया। पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात जांच अभियान के दौरान शिवपूजन कुमार, पिता रमाशंकर सिंह, ग्राम तेलिया लौगांय, थाना फुल्लीडुमर निवासी को चेक पोस्ट से शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया।