बौंसी: बौंसी बाजार में सफाई कर्मियों ने इंटक के बैनर तले बकाया मानदेय भुगतान को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
Bausi, Banka | Feb 17, 2025 बकाया मानदेय को लेकर बौसी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी है। सफाई कर्मियों को अब मजदूर संघ इंटक का भी साथ मिल गया है। इसी क्रम में सोमवार करीब 2 बजे सफाई कर्मियों ने इंटक के बैनर तले बौंसी बाजार में सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों का कहना है कि जबतक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तबतक वह काम पर नहीं लौटेंगे।