बौंसी: प्रखंड क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न
Bausi, Banka | Feb 15, 2025 प्रखंड क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न हुई। शनिवार शाम 6बजे तीनों परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक ने बताया कि कल 65 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया और तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीएनडी हाई स्कूल, एलएनडी स्कूल एवं चन्वे हाई स्कूल में परीक्षा आयोजित की गई। दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी केंद्र पर मौजूद रहे।