बौंसी: गुरुधाम के पास सड़क दुर्घटना में 2 साल का बच्चा और उसके माता-पिता घायल
Bausi, Banka | Feb 13, 2025 बौसी थाना क्षेत्र के गुरुधाम समीप गुरुवार शाम करीब 8:00 बजे सड़क दुर्घटना में 2 वर्षीय मासूम सहित पति-पत्नी जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान हसिया गांव निवासी पिंटू कुमार कापरी, उनकी पत्नी उषा देवी एवं दो वर्षीय गणपति कुमार के रूप में हुई है। सभी बौसी से ऑटो पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। रेफरल अस्पताल में सभी जख्मी का उपचार कराया गया।