लखीमपुर खीरी शहर के संकटा देवी मेला रोड स्थित एक संपत्ति को लेकर विवाद उस समय बढ़ गया, जब गोविन्द डेरी एण्ड स्वीट्स के मालिक गोविन्द प्रसाद ने कुछ लोगों पर जबरन कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया। पीड़ित के अनुसार बीते दिन सुबह अनुज शुक्ला, अभय शुक्ला समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और दुकान पर लगा बोर्ड तोड़ दिया।