बाराहाट: बाराहाट प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, युवाओं ने निकाली शोभायात्रा
Barahat, Banka | Mar 27, 2026 बाराहाट प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से रामनवमी का त्यौहार मनाया गया। शुक्रवार करीब 2:00 बजे कई जगहों पर युवाओं द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। पंजवारा बाजार सहित आसपास के कई गांव में युवाओं ने शोभायात्रा निकालकर कर जय श्री राम के नारे लगाये। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पंजवारा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार दलबल के साथ शोभायात्रा में मौजूद रहे।