हरिद्वार: क्राइम मीटिंग में SSP परमेंद्र डोबाल ने सभी पुलिसकर्मियों को खुद को फिट रखने और मुस्तैद रहने के लिए दिए निर्देश
SSP परमेंद्र डोबाल ने जिला पुलिस मुख्यालय पर कांवड़ मेले के पूर्व आयोजित क्राइम मीटिंग में सभी पुलिसकर्मियों को खुद को फिट रखने और 24 × 7 मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। SSP ने अच्छा काम करने वालों को सम्मानित किया जबकि लापरवाहों को जमकर फटकार लगाई। SSP ने कहा कि सभी कांवड़ियों से विनम्रता का व्यवहार किया जाए और स्थानीय लोगों को भी विश्वास में लिया जाए।