रूपवास: बयाना-रूपवास: ओकेश बंशीवाल बने भाजपा सोशल मीडिया सह संयोजक, कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
भरतपुर के सिरोंद निवासी ओकेश बंशीवाल को भाजपा बयाना-रूपवास विधानसभा का सोशल मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सरपंच देन सिंह, भगवान सिंह, सुरेन्द्र सिंह व रमाकांत शर्मा सहित ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।