बसंतपुर: वीरपुर नगर पंचायत और बसंतपुर प्रखंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा के बाद मेले का आयोजन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय समेत बसंतपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में ग्रामीण मेला का आयोजन किया गया. जन्माष्टमी को लेकर खास तौर पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने व्रत रखा था जिसे शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही तोड़ा गया. जिसके बाद शनिवार को विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की गई. इस क्रम में भीमनगर वार्ड 1