लोहरदगा: संविधान बचाओ महारैली: रांची के लिए हजारों कार्यकर्ता रवाना होंगे, जिला कांग्रेस की अहम बैठक
लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक रविवार शाम लगभग 4 बजे जिला अध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 6 मई को रांची स्थित पुराने विधानसभा मैदान में आयोजित संविधान बचाओ महारैली को लेकर समन्वय समिति के सदस्यों, प्रखंड अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया।