कोंडागांव: कोंडागांव जिले के आदर्श विद्यालय में कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का हुआ आयोजन,95% बच्चों ने लिया भाग
कोंडागांव जिले के शासकीय आदर्श विद्यालय फरसगांव में कक्षा 6वीं के समस्त सीटों तथा कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं के रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। वहीं कक्षा 6वीं एवं 9वीं प्रवेश चयन परीक्षा में विभिन्न जिलों के छात्रगण उत्साह पूर्वक सम्मिलित हुए। वहीं दोनों कक्षाओं के लगभग 836 पंजीकृत छात्रों में से 95% छात्रों की उपस्थिति रही।