बसंतपुर: एसडीएम ने वीरपुर अनुमंडल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, एक महिला हिरासत में
सुपौल जिले में डीएम के आदेश अनुसार ऑपरेशन सरप्राइज इंस्पेक्शन के तहत एक अभियान चला कर जिले के सभी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया. इस निरीक्षण के दौरान जिले के सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, पीएचसी में संबंधित क्षेत्र के प्रशासनिक पदाधिकारी ने जांच की. इसी क्रम में वीरपुर स्थित ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल में भी वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार ने औचक निरीक्षण