गंगधार झालावाड़
उन्हेल में युवा सीएलजी सदस्यों की बैठक संपन्न!
उन्हैल थाना परिसर में युवा सीएलजी सदस्यों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें कोटा रेंज के डी जी ओर आईजी हरेन्द्र महावर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं से सीधा संवाद किया।बैठक में युवाओं ने क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और सामाजिक बेहतरी के लिए निम्नलिखित विषयों पर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का संकल्प लिया: साइबर अपराध से बचाव: किसी से भी OTP या बैंक डिटेल शेयर न करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।
नशा मुक्ति अभियान: नशे से दूर रहें और अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें। महिला एवं बालिका सुरक्षा: हर स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित करें और हेल्पलाइन की मदद लें। यातायात नियम: स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को जागरूक करें।बैठक में उन्हैल थानाधिकारी रामकरण कटारिया और कई युवा सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।
#Jhalawar #Gangdhar #Unhel #JhalawarPolice #CyberAwareness SayNoToDrugs WomenSafety TrafficAwareness RajasthanPolice CLGMeeting YouthPower