मंझनपुर: खाद, बिजली व पानी की समस्या को लेकर कौशांबी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन #jansamasya
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कौशांबी ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को मंझनपुर मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान कांग्रेसजनों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में किसान बदहाल है, उसकी सुनने वाला कोई नहीं है।