मंझनपुर: बाढ़ से राहत की ओर बढ़ता बड़हरी, एसडीएम ने यमुना तट का किया निरीक्षण, भूमि विवाद की भी मौके पर जांच
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बड़हरी में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर सोमवार को समय करीब 3 बजे उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर एस.पी. वर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर स्थिति की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते प्रभावी ढंग से निपटा जा सके