मंझनपुर: हिसामबाद गांव से लापता बिटिया के मामले में अपहरण का केस दर्ज, लापरवाह इंस्पेक्टर निलंबित, पुलिस का गैरजिम्मेदाराना जवाब
हिसामबाद गांव से बुधवार को लापता हुई चार वर्षीय दिव्यांशी के मामले में आखिरकार कौशांबी कोतवाली पुलिस ने अपहरण का मुकदमा कायम कर लिया। साथ ही इंस्पेक्टर कौशांबी उर्मिला सिंह को निलंबित कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस के संवेदनहीन रवैये को लेकर सोशल मीडिया पर खबर वायरल हुई तो। खबर को संज्ञान में लेकर एसपी राजेश कुमार ने थाना पुलिस को खरी-खरी सुनाया है।