मंझनपुर: गोराजू गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, सड़क पर फेंका गया सिलेंडर, प्राइमरी अध्यापकों ने बुझाई आग
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव के रहने वाले रत्नसिंह के घर में मंगलवार की सुबह खाना बन रहा था।इसी दौरान लीकेज होने के चलते गैस सिलेंडर में आग लग गई। घर में अफरा तफरी मच गई।गैस सिलेंडर को निकाल कर बाहर सड़क पर फेंका गया था।राहगीरों में डर का माहौल हो गया।वहां से गुजर रहे साथियों साथ प्राइमरी के अध्यापक अदिति सिंह ने आग बुझा दिया तो सबको राहत मिली।