मंझनपुर: खस्ताहाल सड़कें, जलभराव और किसान परेशान, भाकियू टिकैत ने मंझनपुर में डीएम को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन #jansamasya
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को समय करीब 2 बजे मंझनपुर मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए जनसमस्याओं से जुड़ी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी के नेतृत्व में पहले यूनियन की मासिक बैठक जिला पंचायत परिसर में हुई, इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।