सहावर: अमांपुर में सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में शिव भक्तों की उमड़ी भीड़
अमांपुर। कस्बा के प्रचीन शिव मंदिर पर सावन माह के अंतिम सोमवार को शिव भक्त अपने आराध्य के दर्शन को उमड़ पड़े। कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों पर भक्तों ने भोलेनाथ को आस्था के जल से सराबोर कर दिया। शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं की भीड़ नजर आई,पूरा मामला आज सोमवार समय करीब 11 बजे का है।