बिहार: समाहरणालय में जिलाधिकारी नालंदा ने जनता दरबार का किया आयोजन, 19 लोगों की सुनीं समस्याएँ
Bihar, Nalanda | Mar 7, 2024 जिलाधिकारी नालंदा ने गुरुवार को समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर 19 लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जिलाधिकारी नालंदा ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए है। इस्लामपुर प्रखण्ड के आवेदक रामप्रीत पासवान ने बताया कि मैंने अपनी पत्नी के साथ जमीन की रजिस्ट्री हिलसा से कराई थी, जिसकी रसीद अभी तक नहीं कटी है।