बिहार: लोहर बीघा गांव से 5 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए लाया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Mar 7, 2024 छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोहर बीघा गांव से 5 लीटर देसी शराब के साथ स्वर्गीय दरोगी मांझी के पुत्र कृष्ण मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में छबीलापुर थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गांव में छापेमारी की गई थी, जहां से 5 लीटर देसी शराब को बरामद करते हुए कृष्ण मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।