करछना: मर्दापुर गांव के सामने बाइक छीनने का प्रयास कर रहे दो उचक्कों को लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
करछना थाना क्षेत्र गधिंयाव गांव निवासी आकाश कुमार बुधवार को कोचिंग क्लास करने बाइक से भीरपुर गया था। 2:30 बजे के करीब घर के लिए लौट रहा था। तभी रास्ते में मर्दापुर गांव के सामने दो उचक्के उसे रोक लिए और उसकी बाइक छीनने लगे। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों उचक्को की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।