करछना: नैनी स्थित पुराने पुल के नीचे नाबालिग बच्चे को बंधक बनाकर ले जा रहे ट्रक चालक को लोगों ने पकड़कर पीटा
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराने पुल के नीचे मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब एक नाबालिक बच्चे को ट्रक ड्राइवर द्वारा बंधक बनाकर ले जाया जा रहा था। चलती ट्रक में बच्चें की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर ट्रक को खेल लिया। इसके बाद चालक से पूछा गया तो बताया कि उसका पैसा बच्चा चोरी किया था जिसे पकड़ कर ले जा रहा था। जानकारी पुलिस को दे दी गई है।