करछना: डांडी डंभाव स्थित ज्योति हॉस्पिटल एवं नर्सिंग कॉलेज के लैंप लाइटिंग सेरिमनी कार्यक्रम का न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभ
करछना तहसील क्षेत्र के डांडी डंभाव स्थित ज्योति हॉस्पिटल एवं नर्सिंग कॉलेज में सोमवार शाम 5 बजे लैंप लाइटिंग सेरिमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नीरज तिवारी, विशिष्ट अतिथि आईपीएस जुगल किशोर तिवारी एवं अशोक शुक्ला द्वारा सरस्वती देवी प्रतिमा पर द्वीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।