करछना: करछना पुलिस ने नहर कोठी के पास से बाइक बरामद करते हुए हत्या के आरोपी को भेजा जेल
करछना थाना क्षेत्र के बसरिया गांव निवासी सूर्यमणि यादव बीते 8 नवंबर को बरदहा गांव के दोस्त विजय मौर्या से मिलने घर की से निकला था। रात तक नहीं लौटा तो सुबह घर वालों ने करछना थाने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। हरकत में आई पुलिस विजय मौर्या को पूछताछ के लिए उठाया तो सच सामने निकल कर आ गया। विजय ने बताया उसने हत्या कर शव नदी में फेंक दिया है।