करछना: रथ पर सवार होकर आवाहन अखाड़ा के साधु-संतों ने अरैल संगम क्षेत्र में धूमधाम से किया नगर प्रवेश
प्रयागराज में आगामी 2025 महाकुंभ की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है,जबकि महाकुंभ के दौरान विभिन्न अखाड़े श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे,जबकि तैयारी के बीच अखाड़ों का नगर प्रवेश प्रारंभ हो गया है,आज बुधवार को आवाहन अखाड़ा के साधु - संतों ने रथ तथा बग्घी पर सवार होकर धूमधाम से अरैल संगम क्षेत्र में नगर प्रवेश किया है।