बिंदकी: महुआ घाट पहुंचे DM, SP और MLA राजेंद्र सिंह पटेल, गंगा नदी में आई बाढ़ के बारे में ली जानकारी
फतेहपुर जनपद के मलवा विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत अभयपुर ग्राम पंचायत के महुआ घाट में जिला अधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक तथा जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दिन में 11 बजे पहुंचे। जिलाधिकारी तथा विधायक ने मौजूद अधिकारियों से गंगा नदी में आई बाढ़ व व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया व निर्देश दिए।