अनूपपुर: सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही सरकार : राज्य मंत्री जायसवाल
आईटीआई अनूपपुर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत द्वितीय शिविर आयोजित हुआ। राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। कलेक्टर रत्नाकर झा ने अधिकारियों को सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ हितग्राहियों को लाभ देने को कहा ।