दतिया: कलेक्टर ने परासरी गेहूं खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों से संवाद कर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
Datia, Datia | Apr 22, 2026 दतिया जिले में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने परासरी स्थित मां शांति वेयरहाउस के गेहूं खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद किसानों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उनकी समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने किसानों के बैठने की व्यवस्था और पेयजल उपलब्धता की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है।