चास: चिरा चास वायरल वीडियो मामले में दो गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Chas, Bokaro | May 6, 2026 बोकारो जिले में तीन पुलिस अधिकारियों के निलंबन के बाद बुधवार को बोकारो पुलिस हरकत में नजर आई। चिरा चास थाना क्षेत्र के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने हर्ष पांडेय उर्फ हर्ष भूमिहार और दिव्य मिश्रा उर्फ दिव्यांशु मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।