मदवास: टमसार में नगाड़ा उत्सव का भव्य शुभारंभ, देशभर के लोकनृत्यों ने बांधा समां
Madwas, Sidhi | Oct 25, 2026
टमसार के पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक तीन दिवसीय नगाड़ा उत्सव आयोजित हुआ। इस उत्सव में मध्यप्रदेश सहित सात अन्य राज्यों के कलाकारों ने अपनी लोककलाओं और पारंपरिक नृत्यों से समां बांधा। विधायक कुँवर सिंह टेकाम ने लोककला के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। उत्सव का समापन 26 अक्टूबर को होगा।