बांसगांव: गगहा पुलिस ने 10 हजार के इनामी ठठौली गांव के निवासी हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अमर उर्फ अमरनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह मामला अगस्त 2025 का है, जब एक व्यक्ति ने वादीनी के पिता की हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।