बक्सर: तस्करी हेतु यूपी से 27 लीटर शराब लेकर आ रहे एमवी कॉलेज का पूर्व छात्र नेता सहित दो लोग गंगा चेक पोस्ट पर हुए गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Sep 8, 2024 तस्करी के लिए उतर प्रदेश से शराब लेकर शहर में आ रहा महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय छात्र संघ का पूर्व अध्यक्ष रवि कुमार उर्फ रवि यादव समेत दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. इस दौरान उसने धौंस जमाकर चकमा देने का प्रयास भी किया, लेकिन उत्पाद विभाग की टीम की सख्त रवैया के चलते उसकी एक नहीं चली और उसे गिरफ्तार कर शराब व बाइक जब्त कर लिया