बक्सर: मध्य विद्यालय इंदौर के तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, MDM चावल चाेरी मामले में दोषी मिलने पर DEO ने की कार्रवाई
Buxar, Buxar | Sep 8, 2024 जिले के इटाढ़ी प्रखंड के तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय इंदौर सह संचालक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय इंदौर अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी मो शारीक अशरफ ने पत्र जारी किया है. निलंबन की अवधि में ब्रह्मपुर स्थित बीआरसी में मुख्यालय निर्धारित किया गया है.