बक्सर: ऑटो में सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 51.660 लीटर शराब सोहनी पट्टी से बरामद, ऑटो जब्त ,एक गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Sep 8, 2024 शराब तस्कर पुलिस की नजरों से बचने के लिए लगातार शराब तस्करी के लिए नई तरीके अपना रहे हैं. इस क्रम मे बक्सर नगर के सोहनी पट्टी स्थित बाईपास रोड मे एक शराब तस्कर को तस्करी के लिए ऑटो से ले जाया जा रहा शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी उत्पाद विभाग की पुलिस टीम के द्वारा की गई है. ऑटो में सीट के नीचे छुपा कर रखे गए 51.660 लीटर शराब भी बरामद किया गया है.