बक्सर: अपनी प्रतिभा का उपयोग करते हुए राज्य का नाम करे रोशन: मोहम्मद शारिक अशरफ डीइओ बक्सर
Buxar, Buxar | Sep 7, 2024 राज्य का नाम रोशन करने का सुनहरा अवसर आपके पास हैं. आप आपने मेहनत, तपस्या, लक्ष्य निर्धारित करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करें. जिला शिक्षा विभाग की शुभकामनाएं आपके साथ हैं. आप अपने कठोर साधना से जिले व राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर तक लेकर जाये. उक्त बातें शनिवार को शिक्षा विभाग के कार्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. शारिक अशरफ ने कहीं.