हाटपिपल्या: राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने खजूरिया बीना व रमलखेड़ी का दौरा किया, ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का जायजा लिया
विगत दिनों 27 जनवरी की रात में अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से हाटपिपल्या तहसील के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में गेहूं चना प्याज लहसुन सहित अन्य फैसले पूरी तरह बर्बाद हो गई ओलावृष्टि की वजह से खराब हुई फसल का जायजा लेने आज मध्य प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने विधायक मनोज चौधरी के साथ खजुरिया बीना व रमल खेड़ी का दौरा कर खराब हुई फसल का जायजा लिया !