चम्पावत: अमोडी में सीएम के कार्यक्रम को लेकर मण्डल अध्यक्ष नवीन भट्ट की अध्यक्षता में तैयारी बैठक का हुआ आयोजन
सीएम पुष्कर सिंह धामी के 18 अगस्त को प्रस्तावित अमोड़ी क्षेत्र में कार्यक्रम को लेकर मण्डल अध्यक्ष नवीन भट्ट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने अपनी अपनी समस्याएँ रखी और समाधान की मांग उठाई है। कोट अमोडी सड़क, पालबिलौन क्षेत्र को आपदा ग्रस्त घोषित करने की मांग व अमोडी में सहकारी बैंक खोलने सहित विभिन्न मांगे रखी गई।