लखनपुर: नेशनल हाईवे 130 पर जजग में अज्ञात पिकअप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा युवक घायल
लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित जजगा में शुक्रवार की रात अज्ञात पिकअप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की सर में गंभीर चोट लगने पर मौत हो गई वहीं दूसरा युवा गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान जयपाल कंवर ग्राम सिद्धमा निवासी के रूप में हुए।घायल का नाम नितेश कुमार पिता रामाधार उम्र 30 वर्ष ग्राम केवरा निवासी है।