नबीनगर: हीट वेव की चपेट में आकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में एक महिला की मौत, एक की हालत गंभीर
मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को हीट वेव की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतिका कोल्हुआ निवासी विष्णुदेव यादव की 60 वर्षीय पत्नी धनेश्वरी देवी है. परिजनों ने गर्मी से तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए सीएचसी मदनपुर लाया. जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सक डॉ आयुष्मान ने नब्ज टटोलते ही मृत्यु घोषित कर दिया.