व्यासपुर, 25 जून --हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में उपमंडल अधिकारी (ना.) डॉ कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार व साढौरा के नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा ।
उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निपटारा करना है, ताकि लोगों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए तथा शिकायतकर्ता को संतुष्टिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाए। वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में दो शिकायतें प्राप्त हुई।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है और समाधान शिविर इसी दिशा में एक प्रभावी पहल है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु समाधान शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
समाधान शिविर में नगर पालिका साढौरा से नितिन वत्स, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई सुरेंद्र, पब्लिक हेल्थ से राजवीर,स्वास्थ्य विभाग से डॉ संजय, पशुपालन एवं डेयरी विभाग से सुरेंद्र, पीडब्ल्यूडी विभाग से जतिन,क्रीड विभाग से विनोद, उपमंडल अधिकारी कार्यालय से लिपिक मोहित,अश्वनी धीमान सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।